Gold Silver

सेना के सम्मान में बीकानेर में यूथ कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

बीकानेर। बीकानेर देहात युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भंवर कूकना व प्रदेश महासचिव फरमान कोहरी के नेतृत्व में बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सादुल सिंह सर्किल से रवाना होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान यूथ कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष भंवर कूकना ने कहा कि भारतीय वीर सेना पर हमें गर्व है। उनके सम्मान में यूथ कांग्रेस द्वारा तिरंगा यात्रा निकली गई है। कूकना ने कहा कि बीजेपी एक तरफ सेना के सम्मान की बात करती है और दूसरी ओर उनके विधायक व मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया क़ुरैशी के खिलाफ बयान देते हुए उन्हें पाकिस्तान की बहन बताया, जो कि शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्री के खिलाफ सरकार तुरंत एक्शन लें और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। तिरंग यात्रा में सुनील डूडी, तोलाराम सियाग, रमेश भादू, लक्की खान जी घड़सीसर, संजय गोयल, अभिमन्यु जाखड़, सदाम हुसैन, रामनिवास सहारण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join Whatsapp 26