
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ अब यूथ कांग्रेस की राजनीति पकड़ रही जोर, लॉबिंग शुरू





खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ अब यूथ कांग्रेस की राजनीति जोर पकड़ रही है। हालांकि शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नाम सीधे तौर पर सरकार घोषित करेगी, वहीं यूथ कांग्रेस के लिए चुनाव होंगे। चुनाव से पहले एक पूरी चुनावी प्रक्रिया होगी। जिसको लेकर यूथ अध्यक्ष बनने की चाह रखने वाले युवा नेता सक्रिय हो गए हैं जो अपने-अपने दाव-पेच लगाने में जुट गए हैं। यूथ अध्यक्ष के लिए शहर व ग्रामीण दो अध्यक्ष चुने जाएंगे। वैसे यूथ अध्यक्ष बनने की दौड़ में कई नामी चेहरे सामने आ रहे है, लेकिन साफ तौर पर तभी पता चल पाएगा जब पर्चे दाखिल होंगे। फिलहाल कयासों और संभावनाओं की राजनीति का बाजार गर्म है।


✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |