यूथ कांग्रेस चुनाव : बीकानेर में किसान केसरी रामेश्वर डूडी का परचम लहरा

यूथ कांग्रेस चुनाव : बीकानेर में किसान केसरी रामेश्वर डूडी का परचम लहरा

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। यूथ कांग्रेस के आज हुए चुनाव में बीकानेर में रामेश्वर डूडी का परचम लहरा है। हालांकि बीकानेर शहर में धनपत चायल पर बिशनाराम सिहाग और महेंद्र कल्ला, दोनों का वरदहस्त होने के कारण यह इस पद को बराबर रूप से कल्ला और डूडी गुट में बांटा जा सकता है। बीकानेर में प्रफुल्ल हटीला, जावेद समेजा उपाध्यक्ष और तारिक सुलेमानी, विष्णु पांडे, अभिषेक डेनवाल, रविकांत वाल्मीकी, सूर्यप्रकाश व्यास , लक्षमण गहलोत जिला महासचिव बने हैं। जिस तरह देहात अध्यक्ष हरिराम बाना निर्वाचित हुए हैं, इस बात में कोई शक नहीं है कि यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए डूडी गुट ने लंबी रणनीति बनाई थी। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्रवार चुने गये अध्यक्षों में भी डूडी गुट का ही रंग सबसे गहरा है। लूणकरणसर में ओमप्रकाश गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ में रामेश्वर जाखड़, नोखा में धर्मेंद्र भांभू, खाजूवाला में खेमाराम और कोलायत में रामदयाल का भी अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन हुआ है। बीकानेर विधानसभा पश्चिम में प्रदीप शर्मा सर्वाधिक वोट लेकर जीते हैं, कम वोट लेने की वजह से ऋषि व्यास उपाध्यक्ष बने हैं। वैभव पारीक और जितेंद्र बिस्सा जिला महासचिव बने हैं। पूर्व विधानसभा से फरमान कोहरी ने आजाद भाटी को 33 वोटों से शिकस्त दी। आजाद भाटी अब उपाध्यक्ष होंगे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |