रेलवे स्टेशन पर युवक पर चाकू से हमला

रेलवे स्टेशन पर युवक पर चाकू से हमला

खुलासा न्यूज, बीकानेर। शहर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार देर शाम पीलीबंगा निवासी 25 वर्षीय हुकुम सिंह पर दो युवकों ने चाकू से पीठ पर वार कर दिया। जिससे हुकुम सिंह लहुलूहान हो गया। इस दौरान घायल हुकुम सिंह ने दोनों का पीछा करने का प्रयास किया। किन्तु वे भाग निकले। घायल को सामाजिक संस्थानों से जुड़े लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। घायल युवक रेल में खुदरा सामान बेचने का काम करता है। युवक पर हुए हमले के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |