चाकू और पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार, अफीम बेचने को निकला था

चाकू और पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार, अफीम बेचने को निकला था

श्रीगंगानगर। पुलिस ने एक युवक को चाकू और दो पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास ग्यारह कारतूस भी बरामद हुए हैं। युवक अफीम बेचने निकला था। उसके पास अफीम बेचने से प्राप्त हुए अस्सी हजार रुपए भी बरामद हुए थे। पुलिस उससे अफीम के मुख्य सप्लायर के बारे में पता कर रही है। साथ ही वह ये हथियार कहां से लाया इसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस की यह कार्रवाई शहर की डाल कॉलोनी में हुई। इस संबंध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जवाहर नगर एसएचओ आईपीएस रमेश को डाल कॉलोनी में नशा बिकने की जानकारी मिली थी। इस पर यहां नाका लगाया गया। यहां एकता कॉलोनी निवासी रिसालसिंह नजर आया। पुलिस को देखकर वह बचकर निकलने लगा। शक होने पर उससे पूछताछ कर तलाशी ली गई। इस पर उसके पास एक धारदार चाकू, दो अवैध 315 बोर पिस्तौल, ग्यारह कारतूस, 140 ग्राम अफीम बरामद हुआ। उसके पास बिक्री राशि के अस्सी हजार रुपए भी मिले। इस पर पुलिस उसे थाने ले आई। यहां उससे अफीम के मुख्य सप्लायर और हथियार लाने के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |