Gold Silver

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

बीकानेर,25 मार्च। अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना दीनदयाल सर्किल पर 23 मार्च की शाम की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे रामकरण गोदारा ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसके 52 वर्षीय पिता सुरजाराम खेत से आए थे। इस दौरान दीनदयालय सर्किल से पैदल ही इन्द्रा कॉलोनी घर की और जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp 26