बड़े भाई के थप्पड़ मारने पर छोटे ने की हत्या

बड़े भाई के थप्पड़ मारने पर छोटे ने की हत्या

जयपुर। शहर में अजमेर रोड पर एक 13 नवंबर को हुई डेयरी संचालक की मौत का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई दिनों तक पुलिस को गुमराह करता रहा था। पुलिस को डेयरी के आस-पास के लोगों से दोनों के बीच आए दिन होने वाले झगड़े का पता चला था। पुलिस ने वारदात के 19 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि आरोपी रामबिहारी(25) मूल रुप से मध्यप्रदेश का रहने वाला है। वह अपने परिवार के साथ हसनपुरा में किराए से रहता था। वह अपने बड़े भाई सुदामा के साथ नाटाणियों के चौराहे पर एक डेयरी बूथ चलाता था। बड़े भाई सुदामा को शराब की लत थी। वह डेयरी पर भी शराब पीकर रहता था। ऐसे में कई बार छोटे भाई रामबिहारी उसे शराब नहीं पीने के लिए टोकता था। तब दोनों के बीच कई बार कहासुनी हो जाती थी। सुदामा डेयरी बूथ में ही रहता था। वहीं सोता था। जबकि, रामबिहारी रोजाना रात को घर जाता था।
छोटे भाई को मारा था थप्पड़
जानकारी के मुताबिक 13 नवंबर को दोनों भाई शाम को डेयरी बूथ पर मौजूद थे। तब भी सुदामा व रामबिहारी के बीच शराब पीने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। उनके बीच हाथापाई हुई तो सुदामा ने रामबिहारी के एक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद तैश में आकर रामबिहारी ने डेयरी बूथ में रखे लोहे के एंगल से अपने भाई सुदामा पर ताबड़तोड़ वार कर दिया और उसे गंभीर हालत में छोड़कर घर चला गया। इसी बीच रातभर डेयरी बूथ में गंभीर हालत में पड़े रहे सुदामा ने दम तोड़ दिया।
पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी
आरोपी रामबिहारी ने ही सुदामा की हत्या का केस सदर थाने में दर्ज करवाया। भाई की मौत से वह डर गया। पकड़े के जाने के डर से उसने बताया कि वह रात 9 बजे सुदामा को खाना खिलाकर घर गया था। तब तक वह ठीक था। इस तरह गलत बयान देकर रामबिहारी पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस ने डेयरी बूथ के आसपास लोगों से बारीकी से पूछताछ की। तब पता चला कि दोनों भाईयों में शराब पीने की बात पर अक्सर झगड़ा होता था। तब पुलिस को रामबिहारी पर शक हुआ। उसे पकड़कर पूछताछ की तो वह टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |