
बाइक के आगे रोझ आने से हुआ हादसा, युवा शास्त्री की दर्दनाक मौत





बाइक के आगे रोझ आने से हुआ हादसा, युवा शास्त्री की दर्दनाक मौत
महेश देरासरी
बीकानेर/महाजन। कस्बे के युवा शास्त्री की भादरा में हुई सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा बाइक के आगे रोझ आने से हुआ था। इस दुखद खबर से कस्बे में शोक की लहर छा गई।
मिली जानकारी के अनुसार महाजन निवासी पंडित कुलदीप गौड़ का पुत्र पुनित शर्मा भादरा गुरुकुल में शास्त्री करता है। पुनित अपने साथी के साथ देर रात 2 बजे समीपवर्ती गांव अनुष्ठान कर वापिस भादरा लौट रहे थे। भादरा के नजदीक सडक़ पर अचानक रोझ आने से दोनो युवक नीचे गिर गए। वहीं रोझ के पैर की चोट लगने से पुनित गम्भीर घायल हो गया। राहगीरों ने दोनो युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पुनित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही से गांव में शोक की लहर छा गई। वहीं कस्बे के हर कोई व्यक्ति दुखी दिखाई दे रहा था। कस्बे में अधिकतर घरों में चूल्हे तक नही जले। पुनित दो बहिनों का इकलौता भाई था। हँसमुख व मिलनसार युवा के अंतिम संस्कार में शामिल हर व्यक्ति की आंख नम थी।

