फूफा ने भतीजे की गोली मारकर की हत्या, गोली लगने से एक महिला घायल, किया बीकानेर रेफर

फूफा ने भतीजे की गोली मारकर की हत्या, गोली लगने से एक महिला घायल, किया बीकानेर रेफर

फूफा ने भतीजे की गोली मारकर की हत्या, गोली लगने से एक महिला घायल, किया बीकानेर रेफर

चूरू। रतननगर थाना क्षेत्र के गांव पोटी में मंगलवार रात ससुराल आए फूफा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से भतीजे का एक हाथ अलग हो गया। परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में घायल युवक को डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। छर्रे लगने से घायल युवक की मां को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पर डीएसपी राजेंद्र बुरड़क अस्पताल पहुंचे और मृत युवक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से आरोपी भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल पहुंचाया,हालत गंभीर होने पर आरोपी को बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार हरियाणा के गढड़ा निवासी झाबर सिंह की शादी 12 साल पहले पोटी गांव की महिला के साथ हुई थी। शादी के बाद झाबर सिंह शराब पीकर गीता के साथ मारपीट करता था। पांच माह पहले दोनों का तलाक हो गया। गीता के परिजनों ने उसकी शादी दो महीने पहले दूसरी जगह कर दी। इससे नाराज झाबर सिंह मंगलवार रात नौ बजे अपने ससुराल पोटी पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। घर पर फायरिंग की। जिससे आंगन में सो रही सोना कंवर छर्रे लगने से घायल हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर घायल महिला का पुत्र मोनू सिंह (20) बाहर आया। घर के सामने खड़े झाबर ने मोनू पर फारिंग कर दी। गोली मोनू के दाहिने हाथ में लगी और हाथ कटकर अलग हो गया। परिवार के लोग रात करीब साढे़ नौ बजे मोनू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोना कंवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने चार राउंड फायरिंग की। इस दौरान छर्रे लगने से आरोपी भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |