
युवक लापता,घर वाले हो रहे है परेशान






बीकानेर। जिले के लूणकरणसर तहलील के बामनवाली क्षेत्र से एक युवक लापता हो गया है। जिसको लेकर परिजन खासे परेशान है। मिली जानकारी के अनुसार बामनवाली निवासी प्रभूदयाल शर्मा का 17 वषीय पुत्र बलदेव शर्मा मंगलवार दोपहर से लापता है। शाम को जब घर नहीं लौटा तो परिवारजन ने बलदेव के मित्रों व अपने रिश्तेदारों के यहां खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि बलदेव मंगलवार को कक्षा दसवीं का पेपर देकर घर आया। उसके बाद करीब 12.30 बजे से घर से बिना बताएं निकल गया जो अभी तक नहीं लौटा है। किसी को भी बलदेव की जानकारी मिले तो वे नीचे दिये नंबरों पर सूचना देकर परिजनों की मदद जरूर करें।
सम्पर्क सूत्र 9468940486
7427050486
9471925821


