Gold Silver

युवक फांसी के फंदे पर झूला,जनवरी में ही हुई थी शादी

बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार शिवा बस्ती निवासी 25 वर्षीय नीरज नाई पुत्र गणेशाराम नाई ने गुरुवार दिन में फांसी लगा ली। नीरज अकाउंट का काम करता था। बताया जा रहा है कि हाल ही में 30 जनवरी को ही उसकी शादी हुई थी। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि उसने सुबह के समय अचानक ही कमरा बंद किया और फांसी लगा ली। आत्महत्या करने के पीछे कोई वजह सामने नहीं आई है। उसने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया। परिजनों ने मर्ग दर्ज करवाई है।

Join Whatsapp 26