
शहर में इस जगह घर में मृत मिला युवक,गले के पास लगा है ब्लेड से कट






श्रीगंगानगर। जिला मुख्यालय से सटे गांव छह ए में रविवार को एक युवक घर में मृत मिला। युवक मेहनत मजदूरी करता था और अविवाहित था। वह अपने भाई के परिवार के साथ रहता था। रविवार दोपहर तक वह अपने ताऊ के पास बैठा था इसके कुछ देर बाद ही उसका शव घर में पड़ा मिला। पुलिस शुरुआती जांच और मृतक के भाई की दी रिपोर्ट के आधार पर इसे सुसाइड मान रही है। हालांकि मौके पर एफएसएल टीम से जांच भी करवाई गई है। वह नशे का आदी था ऐसे में आशंका है कि युवक ने नशे की हालत में खुद ही गले पर ब्लेड से कट लगा लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हरमीत सिंह (32) पुत्र गुरजंट सिंह रविवार को दोपहर कुछ देर तक वह अपने घर के पास ही स्थित अपने ताऊ के घर बैठा रहा। बाद में वह अपने घर गया। हादसे के समय वह घर पर अकेला था। कुछ समय बाद परिवार के लोगों ने संभाला तो वह मृत पड़ा था। उसके गले की नस पर ब्लेड से कट का निशान था।


