
बीकानेर: 15 दिन पहले हुई सगाई, क्वार्टर में मृत मिला युवक






बीकानेर: 15 दिन पहले हुई सगाई, क्वार्टर में मृत मिला युवक
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने किराए के कमरे में आत्महत्या कर ली। घटना का पता गुरुवार सुबह चला, जब उसके पिता ड्यूटी से लौटे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। एएसआई अशोक अदलान ने बताया कि चूरू के सांडवा हालपता करणी नगर रिको औद्योगिक क्षेत्र निवासी संजय सिंह (23) पुत्र फुसराज सिंह गुरुवार सुबह अपने किराए के कमरे में मृत मिला। वह यहां एक फैक्ट्री में काम करता है। उसके पिता बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड हैं। गुरुवार सुबह वह अपने बेटे से मिलने के लिए उसके कमरे पर पहुंचे, तो वहां दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। बताते हैं कि रात करीब 12 बजे तक वह राजी-खुशी था। घटना 12 बजे बाद की है।

