युवक ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, मौके से पति फरार - Khulasa Online युवक ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, मौके से पति फरार - Khulasa Online

युवक ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, मौके से पति फरार

खुलासा न्यूज, नेटवर्क। श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर इलाके के गांव 35 बीबी में गुरुवार देर रात एक आदमी ने अपनी पत्नी को इतना पीटा कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने देर रात उसका शव गजसिंहपुर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के मौसा ने आरोपी युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। दरअसल, गांव 32बीबी का लेखराम (27) गांव 35 बीबी के ईंट भट्ठे पर काम करता है। गुरुवार देर रात उसका अपनी पत्नी सुमन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की लेखराम ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट से महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान महिला गंभीर घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में पड़ोसी गजसिंहपुर के सरकारी अस्पताल ले गए जहां महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका का पति लेखराम मौके से फरार हो गया। इस पर पुलिस ने उसके पीहर पक्ष को घटना की जानकारी दी। इस संबंध में मृतका के मौसा ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इसमें कहा गया है कि लेखराम ने अपनी पत्नी सुमन को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी गजसिंहपुर एसएचओ सुभाष बिश्नोई ने बताया कि आरोपी लेखराम ईंट भट्ठे पर काम करता है। वह घटना के बाद से फरार है। दोनों में विवाद हुआ था और आरोपी ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद महिला की मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26