Gold Silver

सड़क हादसे में युवा महिला सरपंच की मौत, 7 साल पहले हुई थी शादी

सड़क हादसे में युवा महिला सरपंच की मौत हो गई। वह ठिकानेदार की बेटी थीं। पिता जीप में बैठाकर उनको रोज ग्राम पंचायत ले जाया करते थे। करीब 40 किलोमीटर की दूरी बेटी-पिता साथ में तय करते थे। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। पिता जीप चला रहे थे। कोटा से करीब 10 किलोमीटर आगे आने पर जीप अनियंत्रित हो गई। महिला सरपंच को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता मामूली रूप से घायल हैं।

कोटा के कुन्हाड़ी निवासी प्रीति झाला (31) सारोला ग्राम पंचायत की सरपंच थीं। यह सांगोद विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर पंचायत समिति के अंतर्गत आता है। कुन्हाड़ी से सारोला की दूरी करीब 40 किमी है। प्रीति के पिता रणवीर सिंह (60) कुन्हाड़ी के ठिकानेदार हैं। वो कांग्रेस से भी जुड़े हैं। रणवीर सिंह नहर समिति के अध्यक्ष भी हैं। प्रीति के पति जयपुर में बिजनेस करते हैं। फिलहाल वो पिता के साथ कोटा में रहती थीं। रणवीर सिंह रोज प्रीति को लेकर सारोला जीप से जाते थे। सोमवार को कोटा से करीब 10 किमी आगे ही पहुंचे थे कि हादसा हो गया।

Join Whatsapp 26