
फिर बदल गया साइकिलों का रंग, प्रदेश की इतने लाख से ज्यादा छात्राओं को मिलेगी साइकिल







फिर बदल गया साइकिलों का रंग, प्रदेश की इतने लाख से ज्यादा छात्राओं को मिलेगी साइकिल
बीकानेर। सरकारी स्कूलों में पढ़ रहीं छात्राओं को दी जाने वाली साइकिलों का कलर फिर बदल गया है। भाजपा सरकार के शासन काल में बालिकाओं को इस बार ब्लैक नहीं बल्कि ऑरेंज कलर की साइकिल मिलेगी। इन साइकिलों की खरीद निदेशालय माध्यमिक शिक्षा राजस्थान ने लुधियाना की एक मशहूर साइकिल फर्म से की है। प्रदेश में शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए 3 लाख 25 हजार 200 साइकिलें खरीदी गई हैं। प्रदेश में पिछली बार कांग्रेस सरकार थी और साइकिलों का रंग भी काला ही था। अब भाजपा सरकार के कार्यकाल में पहली बार छात्राओं को साइकिलें मिलेंगी। सरकारी स्कूलों में शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा 9 में नवीनतम प्रवेश लेने वाली छात्रों को नि:शुल्क साइकिल प्रदान की जाएगी। इनकी आपूर्ति के लिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर द्वारा ई बिड इस वर्ष 22 जुलाई को जारी की थी। ई प्रॉक के माध्यम से तकनीकी बिड 13 अगस्त 2004 को खोली गई।
प्रति साइकिल 3933 रुपए अनुमोदन कर फर्म से कार्य निष्पादन सिक्योरिटी राशि प्राप्त कर ली गई है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई नोडल बार कक्षा 9 में साइकिल के लिए पात्र छात्राओं की सूची के अनुसार फर्म कोहिनूर साइकिल्स प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना को 325200 साइकिलों के आपूर्ति आदेश जारी किए जा चुके हैं।


