
एक पुराने सिक्के से आप बन सकते है लखपति







नई दिल्ली। वक्त काफी आगे बढ़ चुका है। समय के साथ लेन-देन के लिए नोट वाली करेंसी की जगह डिजिटल प्लेटफॉर्म लेते जा रहे हैं। ऐसे में सिक्कों से लेन-देन की बात बेमानी लगती है। मगर क्या आप जानते हैं कि 1 पुराना सिक्का आपको मोटी करवा सकता है। जी हां अगर आपके पास एक खास पुराना सिक्का है तो आपको उसके एवज 10 लाख रु मिल सकते हैं। जो सिक्के अब हमारे जीवन से धीरे-धीरे खत्म होते जा रहे हैं उन्हीं से बड़ी कमाई करने का मौका है। हम यहां आपको उस सिक्के के बारे में जिसे बेच कर आप सीधे 10 लाख रु की कमाई कर सकते हैं। एक ही सिक्का बना देगा अमीर अधिकतर लोग काफी मेहनत के बाद भी इतना पैसा नहीं जमा कर पाते कि अपनी सभी जरूरतों और सपनों को पूरा कर सकें। मगर ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है, अगर आपके पास वो सिक्का हो जो सीधे मार्कट में 10 लाख रु का बिकता है। जिस सिक्के की हम बात कर रहे हैं उस पर एक तरफ माता वैष्णो देवी की तस्वीर है। इस सिक्के की कीमत बहुत अधिक है। कब आया था ये सिक्का बता दें कि सरकार की तरफ से ये सिक्का 2002 में जारी किया था। ये सिक्के 5 रु और 10 रु हैं। दरअसल इन सिक्कों की मांग काफी अधिक है, इसीलिए इनका दाम भी काफी ज्यादा है। माता वैष्णो देवी के चित्र के चलते इन सिक्कों को शुभ माना जाता है। यही वजह है कि हर कोई इन्हें अपने पास रखना चाहता है। इसीलिए इन सिक्कों को खरीदने के लिए लोग लाखों रु तक खर्च करने को तैयार हैं। कैसे बेचें ये सिक्का अगर आपके पास इस तरह का सिक्का है तो आप इसे ऑनलाइन वेबसाइट पर बेच सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इंडियामार्ट की वेबसाइट पर ये सिक्का आप 10 लाख रु में बेच सकते हैं। बता दें कि अकसर लोगों को पुरानी चीजें जमा करने का शौक होता है। यही शौक आपको लाखों रु की कमाई करा सकता है। आपको बता दें कि ऐसे पुराने सिक्कों या कुछ नोटों की बकायदा नीलामी होती है। कुछ ई-कॉमर्स वेबसाइट्स नीलामी की सुविधा देती हैं। पुराने नोटों और सिक्कों की ऑनलाइन नीलामी का प्रोसेस काफी आसान होता है।


