![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/07/k3-2.gif)
बीकानेर सहित राजस्थान के इन जिलों में आज येलो अलर्ट जारी
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240701-WA0018.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
बीकानेर सहित राजस्थान के इन जिलों में आज येलो अलर्ट जारी
जयपुर। पूरे राजस्थान में मानसून पहुंच चुका है। मंगलवार को 9 जिलों में बारिश हुई। श्रीगंगानगर में कल मानसून ने प्रवेश किया। इसी के साथ दोपहर बाद मौसम बदला। तेज आंधी चली और बारिश हुई। इस दौरान शहर में एक बिजली का खम्भा पास खड़ी कार पर गिर गया। उधर, आज भी 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 4 और 5 जुलाई को जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और जालोर को छोडक़र शेष सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट है। 6 जुलाई को जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली और जालोर को छोडक़र शेष सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट है।
शाम होते-होते मौसम बदला
पिछले 24 घंटे के दौरान अलवर के सिलीसेढ़ में 38रूरू बारिश, चूरू के सिद्धमुख में 48, तारानगर में 12, सीकर के रामगढ़ शेखावाटी में 9 और भरतपुर में 25रूरू बारिश दर्ज हुई। इधर उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही, प्रतापगढ़ के एरिया में भी कुछ स्थानों पर एक से लेकर 14रूरू तक बरसात हुई। श्रीगंगानगर में मंगलवार को सुबह से लेकर दोपहर तक धूप और बादल के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। उमस के साथ तेज गर्मी रही। शाम होते-होते मौसम बदला, जिसके बाद लोगों को उमस से राहत मिली।
चार शहरों में पारा 40 के ऊपर पहुंचा
राजस्थान में भले ही मानसून अब पूरी तरह छा गया हो, लेकिन गर्मी अब भी तेज है। मंगलवार को 4 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। श्रीगंगानगर के अलावा बीकानेर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.7, फलौदी 40 और जैसलमेर में 41.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। बाड़मेर में तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
चार दिन हल्की बारिश, गर्मी तेज रहने की संभावना
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान में अब 6 जुलाई तक बारिश की गतिविधियां हल्की रहेंगी। जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर और जालोर में अगले चार दिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं। शेष राजस्थान के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने और कहीं-कहीं बिजली चमकने, आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कुछ शहरों में अगले दो-चार दिन गर्मी तेज होने की संभावना है।
आज इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की ओर से बुधवार को यानी 3 जुलाई को झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। सिरोही, पाली, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौडग़ढ़, कोटा, झालावाड़, बारां, बूंदी, भीलवाड़ा, टोंक, सवाई माधोपुर, अजमेर, नागौर, करौली, दौसा, जयपुर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर और बीकानेर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने, बादल छाने की संभावना है। इन सभी जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)