Gold Silver

आज दिल्ली में प्रवेश करेगी यात्रा  26 जन. से हाथ से हाथ जोड़ों अभियान

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा शनिवार सुबह 6 बजे बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेगी। हरियाणा में यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस युवा किसानों, मजदूरों की पार्टी है। जो महंगाई बेरोजगारी व नफरत पर वार के निकाली जा रही है। बड़ी संख्या में लोग इससे जुडे है।  इस बीच सूत्रों ने बताया कि तमिलनाडु के सुपर स्टार कमल हासन आज दोपहर यात्रा से जुड़ेगे पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा में प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। सायं 4:30 5 बजे यात्रा लाल किले पर पहुंच जायेगी। उन्होंने बताया  कि पार्टी 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ों शुरु करेगी। यह  अभियान 2 माह चलेगा। लोगों को पार्टी से जोड़ा जायेगा।  वहीं पार्टी महासचिव के.के. वेणु गोपाल ने भाजपा पर राजस्थान में आक्रोश यात्रा चालू रखने का आरोप लगाया जबकि कांग्रेस को नसीहत दी जा रही है।

Join Whatsapp 26