Gold Silver

भारत में तुर्किये-चीन के सरकारी चैनलों के एक्स अकाउंट ब्लॉक, व्यापारी बोले- नहीं करेंगे व्यापार

खुलासा न्यूज, नेटवर्क। भारत सरकार ने बुधवार को तुर्किये के सरकारी चैनल टीआरटी वर्ल्ड और चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के एक्स अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। इन पर भारत विरोधी प्रोपेगैंडा चलाने और सेना के बारे में गलत खबरें फैलाने का आरोप है। इस बीच, भारतीय व्यापारियों ने तुर्किये से सेब के आयात से इनकार कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि तुर्किये, पाकिस्तान को ड्रोन भेजता है। इन्हीं ड्रोन्स से पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया। अब हम तुर्किये के सेब नहीं बेचेंगे। भारत तुर्किये से सालाना 1200 करोड़ रुपए का सामान आयात करता है। इसमें सेब की बड़ी मात्रा शामिल है।
भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच भारतीय व्यापारियों में तुर्किये के रुख को लेकर नाराजगी है। दिल्ली, यूपी से लेकर महाराष्ट्र तक व्यापारियों ने तुर्किये के सामान का विरोध किया है। इसकी वजह तुर्किये का पाकिस्तान को समर्थन देना है। भारत के व्यापारी तुर्किये से बड़ी मात्रा में सेब मंगाते हैं। गाजियाबाद के एक व्यापारी ने न्यूज एजेंसी ्रहृढ्ढ को बताया, तुर्किये, पाकिस्तान को ड्रोन भेजता है। इन्हीं ड्रोन्स से पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया। इसी वजह से हमने फैसला लिया है कि तुर्किये के सेब नहीं बेचेंगे।

Join Whatsapp 26