वाह: साली ने जीजा को गोद में उठाकर खिंचावाई फोटो, पति ने की आत्महत्या

वाह: साली ने जीजा को गोद में उठाकर खिंचावाई फोटो, पति ने की आत्महत्या

सीकर। जिले की सरदारशहर में दिनेश नाम के युवक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और जीजा को गिरफ्तार किया है। दोनों पर मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। मृतक पर उसकी ही पत्नी ने बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसे पिता झेल नहीं पाया और सुसाइड कर लिया।
दरअसल, दिनेश की पत्नी ने अपने भांजे की शादी में नाचते हुए जीजा को गोद में उठाकर फोटो खिंचवाया था। इस बात से महिला का पति दिनेश नाराज हो गया। घर आने पर दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद महिला ने जीजा से मिलकर सरदारशहर में पति दिनेश के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप दिनेश झेल नहीं पाया। इसके बाद युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था।
ये है पूरा मामला
महिला ज्याना देवी की दूसरी शादी फतेहपुर में चारबती के पास वार्ड 53 में रहने वाले दिनेश कुमार से हुई थी। पहली शादी से ज्याना देवी को एक बेटी है। महिला अपने जीजा कृष्ण कुमार के बेटे की शादी के कार्यक्रम में 16 अप्रैल को सरदारशहर गई थी।
थानाधिकारी उदय कुमार ने बताया कि वहां गीत के कार्यक्रम में नाचते हुए ज्याना ने जीजा कृष्ण कुमार के साथ अधिक मेल-जोल को लेकर दिनेश कुमार ने नाराजगी जताई। इससे नाराज होकर ज्याना देवी ने दिनेश को काबू करने के लिए जीजा के साथ मिलकर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सरदारशहर थाने में शिकायत दे दी।
ज्याना और कृष्ण कुमार का मानना था कि इस तरह की शिकायत के बाद दिनेश ज्याना से दबाव में आ जाएगा, लेकिन दिनेश कुमार परेशान हो गया। ज्याना और कृष्ण कुमार फोन पर दिनेश को दुष्कर्म मामले में जेल भेजने की धमकियां देते थे। आखिरकार परेशान होकर दिनेश ने घर के पीछे जाकर 11 मई को सुसाइड कर लिया।
दोनों गिरफ्तार
थाने में दिनेश के पिता ने हरलाल ने दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कर आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जीजा और साली को गिरफ्तार कर लिया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |