वल्र्ड हार्ट डे :हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साइकिल रैली निकाल कर ह्दय रोग से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी - Khulasa Online वल्र्ड हार्ट डे :हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साइकिल रैली निकाल कर ह्दय रोग से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी - Khulasa Online

वल्र्ड हार्ट डे :हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साइकिल रैली निकाल कर ह्दय रोग से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी

बीकानेर। वल्र्ड हार्ट डे के उपलक्ष्य में हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पीटल में जनजागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 6:30 बजे हार्ट हॉस्पीटल से साईकिल रैली का आयोजन किया गया जिसे प्राचार्य डॉ. मुकेश आर्य ने फ्लैग ऑफ कर रैली को रवाना किया। इस रैली में हार्ट हॉस्पीटल एवं मेडिकल कॉलेज के लगभग सभी वरिष्ठ चिकित्सकों ने भाग लिया। रैली पवनपुरी, नागणेचीजी मन्दिर रोड़ होते हुए जिला उद्योग संघ इन्ड्स्ट्रीयल एरिया पहुंची। जहां रैली का स्वागत जिला उद्योग संघ इण्डस्ट्रीयल एरिया में समाज सेवी द्वारका दास पच्चीसिया द्वारा किया गया। रैली में विभाग के चिकित्सकों के अतिरिक्त सिनियर चिकित्सक डॉ. अजीज अहमद सुलेमानी, डॉ. एम. एम. बागड़ी, डॉ. हनुमान कस्वां, डॉ. आर. जी. एस. तोमर, डॉ. राम अवतार बम्ब, डॉ. गुंजन सोनी, डॉ माणक गुजरानी आदि ने भाग लिया। साईकिल रैली कार्डियोलौजी सोसायटी ऑफ इंडिया, राजस्थान चेपटर के तत्वाधान में हल्दीराम मूलचंद हृदय रोग विभाग द्वारा आयोजित की गई। रैली का उदेश्य हृदय रोग के बचाव हेतू जागरूकता पैदा करना है। जिला उद्योग संघ में योग शिक्षक विनोद जोशी द्वारा योग की महता एवं हृदय रोग के बचाव हेतु प्रकाश डाला गया। विभागाध्यक्ष पिन्टू नाहटा द्वारा हृदय रोग होने के विभिन्न कारणों जैसे की ध्रूमपान, हाईपरटेंशन, डाईबिटिज आदि के बारे में बताया तथा इन कारणों के बचाव के उपाय पर प्रकाश डाला, तथा डॉ. नाहटा ने साइकिल रैली द्वारा फिटनेस का मंत्र एवं हृदय रोग के बचाव हेतु योग की महता बतायी। हल्दीराम अस्पताल के प्रभारी डॉ. देवेन्द्र अग्रवाल ने विश्व हृदय दिवस मनाये जाने के उदेश्य के बारे में बताया एवं मरीजों एवं आमजन में जन जागरण कर बीमारी की रोकथाम हेतू कैसे डिजीटल सुविधा का उपयोग कर रोगी तक पहुंचा जा सकता है, के बारे में विस्तार से बताया। डॉ अजीज अहमद सुलेमानी द्वारा जीवन कैसे व्यतीत करना चाहिए तथा स्वस्थ रहने के उपायों के बारे में प्रकाश डाला। हर वर्ष की तरह दोपहर में कार्डियोलाजी विभाग में भी संगोष्ठी का आयोजन किया।
गया। विभागाध्यक्ष डॉ. पिन्टु नाहटा ने 2021 की वल्र्ड हार्ट डे ङ्ख॥ह्र की थीम, हृदय को कम्प्य ूुटर जगत से जोडक़र नई बीमारी के आधुनिक उपचार, तकनीक व रोग के बचाव के बारे में बताया। डॉ. देवेन्द्र अग्रवाल ने लोगों को इस वर्ष की थीम के अनुसार लोगों को एक दुसरे से, मरीज का डॉक्टर से, मरीज का मरीज से किस तरह कनेक्ट हो बताया सरकार की योजना व कार्डियोलोजी विभाग के आधुनिकीकरण को विस्तार से बताया। और आधुनिक तकनीक द्वारा हृदय रोगों के प्रति देश व विदेश में लोगों में जागरूकता लाना है। डॉ. दिनेश चौधरी, डॉ. सुनील बुडानिया, डॉ. गौरव माथुर, डॉ. रामगोपाल कुमावत, डॉ. श्रवण सिंह ने रोग के उपचार, बचाव व कारणों के बारे में बताया। कोरोना काल की बड़ी विकट परिस्थिती में कोरोना मरीजों का इलाज पूरी क्षमता से करने तथा निरन्तर अपनी सेवा देने के उल्लेखनीय कार्य के लिये विभाग के डॉ. पवन सिंघल, डॉ. अंकुश सिंघला, डॉ. वरूण यादव, डॉ. मीनाक्षी जाखड़ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीनाक्षी ने किया तथा पेम्पलेट बांटे गये। तत्पश्चात् मरीजों द्वारा पूछे गये विभिन्न प्रश्नों के उत्तर चिकित्सकों ने दिए तथा उनकी जिज्ञासा को शांत किया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26