Gold Silver

पति की लंबी आयु की कामना को लेकर महिलाओं ने किया आस माता का पूजन

पति की लंबी आयु की कामना को लेकर महिलाओं ने किया आस माता का पूजन
बीकानेर। होली के बाद की चैत्र कृष्णा चतुर्थी को होने वाले आस चौथ के आयोजन के दौरान महिलाओं ने व्रत रखे तथा खेजड़ी की पूजा अर्चना की व पति की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान खेजड़ी के पास महिलाएं एकत्र हुई तथा पूजन सामग्री के साथ पूजा अर्चना की। कई महिलाओं ने अपने अपने घरों में ही माता की कहानी सुनकर पूजन किया। शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी आस चौथ की पूजा अर्चना कर भोग लगाया। परिवार की महिला सदस्यों ने समूह में बैठकर कथा सुनी। महिलाओं ने चौथ के मौके पर विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद कहानी सुनकर सूर्य को अघ्र्य दिया।
मंगल की कामना को लेकर किए जाने वाले इस व्रत की महिलाओं ने खूब तैयारी की। पूजन सामग्री आदि लेकर मन्दिर पहुंची और प्रभु से प्रार्थना की। कई मंदिरों में आस माता के व्रत की कथा सुनाने के लिए व्यवस्था की गई थी।

Join Whatsapp 26