
बिना पुरुष साथी के हज-उमरा पर जा सकेंगी महिलाएं,






सऊदी अरब सरकार ने हज या उमरा करने वाली महिलाओं के लिए महरम की अनिवार्यता खत्म कर दी है। अब कोई भी महिला बिना महरम ( पुरुष साथी ) के हज याउमरा करने के लिए सऊदी अरब जा सकती हैं। सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-राबिया ने इसकी घोषणा की है।
भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल लगभग 80 हजार भारतीय मुसलमान हज करने के लिए सऊदी अरब जाएंगे। इनमें 50% संख्या महिलाओं की है। 2019 में सबसे ज्यादा दो लाख भारतीय मुसलमान हज के लिए मक्का गए थे।


