महिलाओं ने गणगौर के गीत गाए, धींगा गवर के छप्पन भोग लगाया - Khulasa Online महिलाओं ने गणगौर के गीत गाए, धींगा गवर के छप्पन भोग लगाया - Khulasa Online

महिलाओं ने गणगौर के गीत गाए, धींगा गवर के छप्पन भोग लगाया

बीकानेर. सोमवार को जोशीवाड़ा सिटी लाईट गली मे धींगा गवर के छप्पण भोग का भोग लगाया गया। इसके अलावा मरुनायक गवरजा मंडली द्वारा गवर माता के गीतो का आयोजन भी बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। डॉ. पी.आर.आचार्य बेणीदास परिवार जोशीवाडा द्वारा गायत्री उपासक पंडित जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा का श्री फ ल शॉल, साफ ा तथा प्रतीक चिन्ह देकर समान किया गया। शहर के काफ ी गणमान्य लोगो ने गवर माता के दर्शन किये। बंसत आचार्य ने बताया की गणगौर के आगे छप्पन भोग लगाया गया। इस मौके पर मौहल्ले की महिलाओं ने गवरजा के गीत गाये। पुजारी बाबा ने बताया की धीगा गवर को पूजने से सभी मंनोकामनाए पुरी होती है। इस मौके पर गणेश आचार्य मनहोर लाल सहित गणमान्य लोग व महिलाएं थी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26