महिला अभियोजन अधिकारियों ने किया बार अध्यक्ष का सम्मान तो महिला अधिवक्ताओं ने किया बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सम्मान - Khulasa Online महिला अभियोजन अधिकारियों ने किया बार अध्यक्ष का सम्मान तो महिला अधिवक्ताओं ने किया बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सम्मान - Khulasa Online

महिला अभियोजन अधिकारियों ने किया बार अध्यक्ष का सम्मान तो महिला अधिवक्ताओं ने किया बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सम्मान

 

बीकानेर।अभियोजन कार्यालय द्वारा आज बिहारी सिंह राठौड के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। मीडिया प्रभारी अनिल सोनी ने बताया कि आज महिला अभियोजन अधिकारीगण विमला कंवर, सीमा सोलंकी, सविता अहलावत, सविता रौतेला ने अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़ को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। वहीं एक अन्य कार्यक्रम में महिला अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन, बीकानेर के नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान महिला अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा, सचिव हितेश छंगाणी, उपाध्यक्ष साजिद मकसूद, सह-सचिव मनोज बिश्नोई, शांति शर्मा, मीडिया प्रभारी अनिल सोनी, कोषाध्यक्ष आसू प्रकाश पारीक, सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मण नायक प्रवक्ता अरविन्द सिंह शेखावत, बार कौंसिल सदस्य कुलदीप कुमार शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता ओ. पी. हर्ष, पूर्व अध्यक्ष विवेक शर्मा, आई.टी. सेल प्रभारी जयदीप सिंह राजवी का सम्मान किया गया। इस मौके पर एडवोकेट कमलनारायण पुरोहित, तन्नाराम लखारा, सुरेश श्रीमाली, सुभाष खत्री, प्रियंका सनाढ्य, सुनीता अरोड़ा, तारा ओड, शिखा, मधुबाला मंगे, रूघाराम, मोती सिंह राठौड, सरजीत सिंह राठौड लालदास स्वामी, अभय सिंह राठौड़, अक्षयराज सिंह चौहान, संजय गौतम, संदीप सिंह शेखावत, महावीर चंद तंवर, देवकिशन सुथार, इंद्रजीत भादानी, याग्यवल्लभ दम्मानी, बजरंग गोदारा, सीखा यादव ,मंजू मिश्रा,पूजा पारीक व अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26