महिला IPS ने सादे कपड़ों में की बस यात्रा:  महिलाओं ने बताई पीड़ा, कहा- असामाजिक तत्व अक्सर बसों में छेड़छाड़ करते हैं 

महिला IPS ने सादे कपड़ों में की बस यात्रा:  महिलाओं ने बताई पीड़ा, कहा- असामाजिक तत्व अक्सर बसों में छेड़छाड़ करते हैं 

जयपुर की सिटी बसों में सफर करने वाली कामकाजी महिलाएं व युवतियां अक्सर मनचलों की शिकार बनती हैं। उन पर फब्तियां कसी जाती हैं तो कई बार छेड़खानी भी होती है। ऐसे हालात को करीब से समझने के लिए सादे कपड़ों में IPS ऋचा तोमर ने खुद सिटी बस की यात्रा की। इस दौरान महिलाओं का दर्द छलक पड़ा। ऋचा ने परेशानियों के बारे में पूछा तो महिलाओं ने कहा- अक्सर असामाजिक तत्व बसों में छेड़ते हैं। आम आदमी उनका विरोध भी नहीं करता, क्योंकि ऐसे लोग बदमाश होते हैं।

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में DCP (मेट्रो) IPS ऋचा तोमर सादे कपड़ों में

शाम टोंक रोड पर रामनिवास बाग के सामने बस स्टैंड पर पहुंचीं। सिटी बस का इंतजार किया। उनके साथ एक महिला सब इंस्पेक्टर सुनीता भी सादे कपड़ों में मौजूद रहीं। एक लो फ्लोर बस के आते ही IPS तोमर व सब इंस्पेक्टर बस में सवार हुईं। यात्रियों के साथ बैठकर बस में सफर किया।

यात्रियों की सुनी परेशानी
करीब 10 से 15 किलोमीटर के सफर में DCP ऋचा तोमर ने महिलाओं व पुरुष यात्रियों से बातचीत की। इस दौरान अधिकतर महिलाओं व युवतियों ने मनचलों से होने वाली परेशानियों को बयां किया। उन्होंने कहा- अक्सर बसों में छेड़छाड़ की जाती है। फब्तियां कसना तो आम है। पुरुष यात्रियों ने भी कहा कि असामाजिक तत्व अक्सर बसों में ऐसा करते हैं। गुंडा प्रवृत्ति की वजह से वे विरोध नहीं कर पाते। IPS ऋचा ने परिचय दिया तब बस में मौजूद सवारियां भी चौंक गईं। इसके बाद ऋचा ने महिला हेल्पलाइन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 24 घंटे मैसेज व फोन कॉल कर शिकायत की जा सकती है। सूचना मिलते ही तत्काल उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए निर्भया स्क्वाॅयड पहुंचेगा।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |