महिलाओं ने बढ़ाया मदद का हाथ,दिये 5 लाख 51 हजार

महिलाओं ने बढ़ाया मदद का हाथ,दिये 5 लाख 51 हजार

बीकानेर। कोरोना महामारी के चलते लोकडाउन की विकट स्थिति में भामाशाह व सामाजिक संस्थाएं सेवा कार्यों में अग्रणी दिखाई दे रही हैं। गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा सेवा की इसी शृंखला में स्थानीय जिला प्रशासन को 5 लाख 51 हजार रुपए का चैक सौंपा गया है। मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि महिला मंडल ने सदस्याओं व पदाधिकारियों ने विपदा की इस परिस्थिति को समझते हुए फंड एकत्र कर 5 लाख 51 हजार रुपए की राशि का चैक जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम के सुपुर्द किया।मंत्री कविता चौपड़ा ने बताया कि मंडल द्वारा 100 सेनेटाइजर व 500 मास्क लोगों को वितरित किए गए। सदस्य संतोष बोथरा ने बताया कि वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा गया तथा लोगों को बार-बार हाथ धोने व घर में ही रहने की सलाह दी गई।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |