
पानी के कुंड में मिला महिला का शव, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप







खुलासा न्यूज, बीकानेर। घर में बने पानी के कुंड में डूबने से महिला की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना महाजन थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव की है। जहंा आज सुबह महिला का शव कुंड में मिला है। जिसके बाद महिला के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। महाजन थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि आज सुबह जैतपुर गांव में सुमित्रा पत्नी दुलीचंद का शव कुंड में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम करवाया गया। थानाधिकारी के अनुसार मृतका के पीहर पक्ष ने मृतका के पति, सास, देवर पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतका के पीहर पक्ष के लोग आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हुए है और इसी मांग को लेकर अभी शव नहीं लिया है। फिलहाल शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है।


