बाथरूम में नहाने गई महिला की मौत, गैस लीक होने से दम घुटा, गेट तोड़कर निकाला

बाथरूम में नहाने गई महिला की मौत, गैस लीक होने से दम घुटा, गेट तोड़कर निकाला

खुलासा न्यूज नेटवर्क। गैस गीजर के कारण दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई। महिला रविवार दोपहर करीब दो बजे अपने घर के पहले फ्लोर पर बने बाथरूम में नहाने गई थी। बाथरूम के अंदर गीजर लगा था। इसी दौरान गैस रिसाव होने से उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। महिला के काफी देर तक नहाकर नहीं लौटने से परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने बाथरूम पर नॉक किया। जब कोई जवाब नहीं आया तो परिवार वालों को चिंता हुई। इस पर उन्होंने बाथरूम का गेट तोड़कर महिला को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार, महिला पूजा (30) पत्नी रिपुदमन सिंह शहर के जवाहरनगर इलाके में हाउसिंग बोर्ड सैक्टर एक की रहने वाली थी। उसका पति रिपुदमन एक प्राइवेट बैंक में हनुमानगढ़ में काम करता है। रविवार को छुट्टी के बावजूद जरूरी काम के चलते वह किसी काम से बैंक गया था। उसकी पत्नी पूजा दोपहर में काम निपटाने के बाद करीब दो बजे नहाने के लिए पहले फ्लोर पर बने बाथरूम में गई। करीब डेढ घंटे तक नहीं लौटने पर घर में बैठी उसकी सास रेणु को चिंता हुई। सास ने उसे आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने ऊपर जाकर देखा और बाथरूम का दरवाजा नॉक किया। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने परिवार के अन्य लोगों को बुलाया। परिवार और आसपास के लोग शोर सुनकर घर पर पहुंचे। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। इस पर वह बाथरूम में मृत हालत में मिली। महिला के पति रिपुदमनसिंह को हनुमानगढ़ में सूचना दी गई। इस पर वह वहां से श्रीगंगानगर लौटा। महिला के पीहर पक्ष को भी हादसे की जानकारी दी गई। इस पर वे मौके पर पहुंचे। महिला का एक सात वर्ष का बेटा है। हादसे के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |