Gold Silver

शौच के लिए गई महिला कुईं में गिरी, आधे घंटे से ज्यादा समय तक  फंसी रही

श्रीगंगानगर ( पदमपुर) जिले के पदमपुर इलाके के गांव सोलह बीबी में गुरुवार सुबह शौच के लिए गई महिला कुईं धंसने से पंद्रह फीट गहराई में जा गिरी। महिला के परिवार के लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी तो उन्होंने महिला को संभाला। तब तक महिला पंद्रह फीट गहराई में गिर चुकी थी। तेज आवाज होने से आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक महिला को निकलने के प्रयास किए गए। ग्रामीणों ने मिलकर महिला को बाहर निकाला तथा पदमपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

घर के बाहर ही बनी है कुई
गांव सोलह बीबी में महिला भागवंती (55 ) पत्नी नत्थूराम के घर के बाहर की कुई बनी हुई है। हादसा होते ही परिवार के लोग कुई की तरफ दौड़े जहां गहराई में महिला फंसी हुई थी। पंद्रह फीट गहराई से परिवार के लोग उसकी आवाज भी नहीं सुन पा रहे थे। मौके पर एकत्र हुए गांव के लोगों ने रस्सियां मंगवाई। कुछ लोगों ने कुई में थोड़ी गहराई तक उतरने का फैसला किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाल लिया गया।

Join Whatsapp 26