अवैध संबंध के चलते महिला ने बच्चों की बलि चढ़ाई, पढ़ें पूरी खबर

पटना. बिहार के मधुबनी जिले में अवैध संबंध के चलते महिला ने अपने परिवार के छह सदस्यों को जहर दे दिया। महिला ने अपने अवैध संबंध के आगे अपने बच्चों की भी बलि चढ़ा दी। इस घटना में जहां देवर की मौत हो गई। वहीं, दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है और वे अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।

बताया गया है कि घटना जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के सादुल्लहपुर की है, जहां आरोपी महिला ने अवैध संबंधों के चलते परिवार के छह सदस्यों को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। आरोपी महिला का नाम चंदा देवी बताया गया है। चंदा देवी ने अपने देवर संतोष साह, अपनी सास, अपने तीन बेटों को जहरीली चाय पिलाई। फिर खुद भी इस जहरीली चाय को पी लिया।

घटना की सूचना मिलते ही सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान जहां चंदा देवी के देवर संतोष साह की मौत हो गई। वहीं, आरोपी महिला के बेटे अभिषेक साह और प्रभात कुमार जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

इलाज के बाद आरोपी चंदा देवी, उसका बड़ा बेटा और उसकी सास खतरे से बाहर हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में जांच जारी है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

बिहार के मधुबनी जिले में अवैध संबंध के चलते महिला ने अपने परिवार के छह सदस्यों को जहर दे दिया। महिला ने अपने अवैध संबंध के आगे अपने बच्चों की भी बलि चढ़ा दी। इस घटना में जहां देवर की मौत हो गई। वहीं, दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है और वे अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।

बताया गया है कि घटना जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के सादुल्लहपुर की है, जहां आरोपी महिला ने अवैध संबंधों के चलते परिवार के छह सदस्यों को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। आरोपी महिला का नाम चंदा देवी बताया गया है। चंदा देवी ने अपने देवर संतोष साह, अपनी सास, अपने तीन बेटों को जहरीली चाय पिलाई। फिर खुद भी इस जहरीली चाय को पी लिया।
घटना की सूचना मिलते ही सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान जहां चंदा देवी के देवर संतोष साह की मौत हो गई। वहीं, आरोपी महिला के बेटे अभिषेक साह और प्रभात कुमार जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

इलाज के बाद आरोपी चंदा देवी, उसका बड़ा बेटा और उसकी सास खतरे से बाहर हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में जांच जारी है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |