[t4b-ticker]

महिला से रेप, सात महीने का गिराया गर्भ, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

खुलासा न्यूज नेटवर्क। चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय विवाहिता से मारपीट, रेप और गर्भपात करवाने का मामला सामने आया है। विवाहिता की रिपोर्ट पर शुक्रवार शाम 3 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने बताया कि उसने साल 2022 में युवक से शादी की थी। शादी से दोनों के परिजन खुश नहीं थे। इसलिए दोनों अलग रहने लगे। 4 जून 2023 को परिवार के नरेन्द्र उर्फ लीलाधर और विकास उसके पास आए। उन्होंने कहा कि उसकी माता पिता उससे नाराज नहीं हैं। उसकी मां की तबीयत खराब है। उसे याद कर रही है। उनकी बातों में आकर पीडि़ता उनके साथ गाड़ी में बैठकर चली गई। जहां उन्होंने पीडि़ता को एक कमरे में बंद कर दिया और कहा कि ज्यादा करेगी तो तूझे फांसी लगाकर मार देंगे। पीडि़ता के साथ मारपीट करते हुए आरोपियों ने कहा कि तू तेरे पति के खिलाफ रेप और अपहरण का मामला दर्ज करवा। मारपीट के डर से पीडि़ता ने अपने पति पर मामला दर्ज करवाने की बात कह दी। उसके बाद दोनों कुछ कागज लेकर आए। जिन पर पीडि़ता ने साइन करने से मना कर दिया। दोनों ने पीडि़ता जातिसूचक गाली देते हुए मारपीट की। जिसके बाद दोनों उसे अग्रसेन नगर लेकर गए। जहां कागज पर जबरदस्ती उसके साइन करवा लिए कि वह अपने पति से अलग हो रही है। इसके बाद दोनों पीडि़ता को वापस ले गए। और पिस्तोल दिखाकर घर से बाहर निकलने पर गोली मारने की धमकी दी। उस समय महिला 6 महीने की गर्भवती थी। जिसका दोनों को पता चल गया। आरोपी 13 मई 2023 को डीबी अस्पताल के पास एक मकान में ले गए। जहां डॉक्टर से जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया। दोनों ने पांच जून को उसकी दूसरे लड़के से शादी करा दी। जिसके बाद पीडि़ता ने युवक को सारी बात बता दी। इसके बाद उसने पीडि़ता के साथ रेप किया। इनके खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए काफी समय पहले ही महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र दे दिया था, लेकिन पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज नहीं किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp