
महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज




खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता की ओर से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे झांसे में लिया और एक दिन अकेला पाकर डरा-धमका कर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




