
घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, पति गया था अस्पताल





घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, पति गया था अस्पताल
खुलासा न्यूज़,बीकानेर। नोखा पुलिस थाना क्षेत्र से घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने फुलाराम नामक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 4 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। पीड़िता के अनुसार, उसकी सास के बीमार होने के कारण उसका पति 1 अक्टूबर से पीबीएम अस्पताल में उनके साथ रहकर इलाज करवा रहा है।
रविवार रात को अपने झोपड़े में सो रही थी। फूलाराम उसके झोपड़े में घुस आया। उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। उसने शोर मचाया तो उसका जेठ व काका दौड़कर आए। फूलाराम को उन्होंने मौके पर पकड़ लिया।पुलिस को फोन कर गांव बुलाया और उन्हें सौंप दिया। पीडि़ता का आरोप है कि इससे पूर्व भी शनिवार रात को आरोपी ने उसकी झोपड़ी में आकर उसके मुंह पर हाथ रखकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसने किसी को बताने पर बच्चों सहित उसे जान से मारने की धमकी दी तो वह डर और लोक-लाज के कारण चुप रही। मगर, रविवार रात को फिर उसने प्रयास किया तो उसने शोर मचाकर परिजनों को एकत्रित कर लिया।
नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज हुआ है। अब पीडि़ता के बयान व मेडिकल करवाया जाएगा, उसके बाद मामले की जांच होगी, आरोप प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

