लिव-इन में रह रही महिला को मिली धमकी, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार - Khulasa Online लिव-इन में रह रही महिला को मिली धमकी, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार - Khulasa Online

लिव-इन में रह रही महिला को मिली धमकी, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

खुलासा न्यूज, चूूरू। विवाहिता को पति और परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। शराबी पति की मारपीट से परेशान 35 वर्षीय विवाहिता पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहने लग गई। जब परिवार के लोगों और पति को इस बारे में पता चला तो उन्होंने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद विवाहिता अपने प्रेमी के साथ चूरू एसपी ऑफिस पहुंची और सुरक्षा की गुहार लगाई। विवाहिता ने बताया कि 12 साल पहले उसकी शादी चूरू जिले के गांव सारायन में हुई थी। उसके 3 बच्चे हैं। उसका पति करीब 5 साल से शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। कुछ समय पहले पति ने उसके साथ मारपीट की और उसका हाथ तोड़ दिया। 11 दिन पहले वह पति की प्रताडऩा से परेशान होकर खुदकुशी करने जा रही थी, लेकिन गांव के ही एक 25 साल के युवक ने उसको समझाया। इसके बाद दोनों 10 जनवरी को अपने घर से निकल गए और फतेहपुर से चूरू पहुंचे, जहां कोर्ट में दोनों ने लिव इन रिलेशन का सर्टिफिकेट बनवाया। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों से बात की और युवक के साथ रहने की इच्छा जताई तो उसके पति और भाइयों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों एसपी ऑफिस पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई है। विवाहिता ने बताया कि युवक का दो साल पहले किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ तलाक हो गया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26