छ: साल की बेटी के साथ महिला हुई लापता, पति पहुंचा थाने

छ: साल की बेटी के साथ महिला हुई लापता, पति पहुंचा थाने

खुलासा न्यूज, बीकानेर। एक महिला अपनी छ: साल की बेटी के साथ लापता हो गई। इस संबंध में पति ने पुलिस थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया है। मामला नोखा थाना क्षेत्र का है। पति ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 19 फरवरी 2019 को उसकी शादी हुई थी। 18 जुलाई 2025 को सुबह चार बजे वह नींद से जागा तो पत्नी बिस्तर पर नहीं मिली। इधर-उधर पता किया, लेकिन कहीं पर पत्नी का सुराग नहीं मिला। पति ने बताया कि उसकी पत्नी के दस्तावेज भी घर पर नहीं मिले। पति ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पत्नी अपने साथ छ: साल की बेटी को भी ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |