
टायर में साड़ी फंसने से महिला चलती बाइक से गिरी, गंभीर हालात में बीकानेर रेफ़र, अस्पताल में लगी भीड़






खुलासा न्यूज़ , बीकानेर । चूरू में बाइक के टायर में साड़ी फंसने से महिला चलती बाइक से गिर गई। महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिला के परिजनों ने बताया कि रूपलीसर सरदारशहर निवासी कंचन अपने पति सुभाष के साथ रविवार दोपहर बाइक पर मंडावा जा रही थी। उसी दौरान बिसाउ के पास चलती बाइक में साड़ी टायर पर फंसने से महिला सड़क पर गिर गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। महिला को गंभीर हालत में बिसाउ में स्थित गर्वमेंट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे चूरू के गर्वमेंट डीबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने महिला का इलाज किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण महिला को बीकानेर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर गांव के लोगों की अस्पताल में भीड़ लग गई। सूचना पर अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।


