महिला ने पीया जहर, पीबीएम में मौत, सुसाइड नोट मिला

महिला ने पीया जहर, पीबीएम में मौत, सुसाइड नोट मिला

खुलासा न्यूज, बीकानेर। महिला पुलिस थाने में चूरू निवासी युवक ने अपनी बहन के पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ पीने से मौत होने का मामला दर्ज कराया है। परिजनों को मिले विवाहिता के सुसाइड नोट में यह जानकारी दी गई है।

महिला पुलिस थानाधिकारी सुखराम चोटिया ने बताया कि चूरू निवासी कमल सोनी ने रिपोर्ट दी कि उसकी बड़ी बहन ज्योति की शादी 2006 में सरदारशहर निवासी कमल के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही ससुराल में पति कमल कुमार सोनी, ननद पींटू, नन्दोई रवि सोनी व जेठ महावीर सोनी उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। करीब सात माह पहले ससुराल पक्ष के चारों आरोपियों ने उसकी बहन को टायलेट साफ करने वाला हार्पिक पिला दिया। पुलिस में उनके खिलाफ बयान देने पर उसके दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

रिपोर्ट में बताया कि ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को खाने में नींद की गोलियां देने लगे, जिससे वह बीमार रहने लगी। एक दिन विवाहिता मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिस पर वह परेशान होकर विवाहिता अपने पीहर चूरू रहने लगी। जिसके बाद भी पति फोन पर उसको रुपए लाने के लिए धमकाने लगा और नहीं लाने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दी। तब विवाहिता ने परेशान होकर हार्पिक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसको गंभीर हालत में डीबी अस्पताल लाया गया। जहां से उसे बीकानेर PBM रेफर कर दिया गया। जहां PBM में इलाज के दौरान 24 मई को उसकी मौत हो गई।

विवाहिता के भाई कमल सोनी ने बताया कि बहन की मौत के 12 दिन बाद जब उसके कमरे की सफाई की गई। तभी बहन ज्योति के कपड़ों में उसका लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने रिपार्ट के आधार पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |