महिला ने अपने पति से बोलचाल हो जाने पर पी लिया जहर - Khulasa Online महिला ने अपने पति से बोलचाल हो जाने पर पी लिया जहर - Khulasa Online

महिला ने अपने पति से बोलचाल हो जाने पर पी लिया जहर

बीकानेर।। जिले  श्रीडूंगरगढ़ शहर के कालूबास में एक महिला ने अपने पति से बोलचाल हो जाने पर जहर पी लिया जिससे महिला की मौत हो गई है। हेड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि 37 वर्षीय कमलादेवी पत्नी रेवंतराम ओड ने 26 दिसंबर को अपने घर में जहर का सेवन कर लिया जिसका पी. बी. एम. बीकानेर में उपचार चल रहा था। आज सुबह ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई व उसका शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला के भाई बृजलाल निवासी लूढ़ाना, पीलीबंगा ने इस संबंध में मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि पति से बोलचाल हो जाने पर आवेश में महिला ने जहर का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26