गर्भवती महिला ने पीया कीटनाशक, बेटे को थप्पड़ मारने पर पति से हुआ था झगड़ा

गर्भवती महिला ने पीया कीटनाशक, बेटे को थप्पड़ मारने पर पति से हुआ था झगड़ा

गर्भवती महिला ने पीया कीटनाशक, बेटे को थप्पड़ मारने पर पति से हुआ था झगड़ा

अनूपगढ़। गांव 6 पी में 2 वर्षीय बेटे को थप्पड़ मारने पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद के बीच महिला ने घर के कमरे में जाकर कीटनाशक पी लिया। जिसके बाद परिजन महिला को अनूपगढ़ के राजकीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला को रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला 6 महीने से गर्भवती भी है। डॉक्टरों ने इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस को दी। महिला की दादी सास ने बताया कि महिला का बेटा घर पर शरारत कर रहा था। शरारत करने पर मां ने उसके एक थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारते ही पति-पत्नी में तू- तू ,मैं- मैं शुरू हो गई। घर पर कहा सुनी होने के बाद महिला तैश में आ गई और उसने घर के कमरे में जाकर कीटनाशक पी लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे अनूपगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस थाने में भी दे दी गई है। एसआई भोलाराम ने बताया कि डॉक्टरों के द्वारा महिला को रेफर कर दिया गया है। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसके बयान नहीं लिए जा सके हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा प्राथमिक जांच की जा रही है, आगामी कार्रवाई महिला के बयानों पर आधार पर की जाएगी

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |