करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

खुलासा न्यूज बीकानेर। करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा श्रीडूंगरगढ़ कस्बे व सेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को करीब दो-ढाई बजे हल्की बूंदाबांदी के बाद हाई वोल्टेज के साथ बिजली आई। जिससे ट्रांसमीटर से गांव के करीब 40 घरों में करंट दौड़ गया। एक घर में चार महिलाएं एक साथ बैठी थी और चारों करंट की चपेट में आ गई। चारों को परिजन अस्पताल लेकर दौड़े और पीबीएम पहुंचे। जहां एक महिला 25 वर्षीय जस्सूकंवर पत्नी भंवरसिंह की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का विवाह को दो साल पहले ही हुआ था। शेष तीन महिलाओं को ईलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतका का शव पीबीएम की मोर्चरी में रखा गया है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर छा गई है और परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष जताया है। वहीं सेरूणा थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है। आगामी कार्रवाई शुक्रवार सुबह तक हो सकेगी।

Join Whatsapp 26