Gold Silver

डिग्गी में डूबने से महिला की मौत, भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

खुलासा न्यूज, बीकानेर। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में पानी की डिग्गी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बहन के ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के चक 04 आरजेडी की है। पुलिस के अनुसार साकिन महादेववाली निवासी प्रेमाराम पुत्र जवाहाराराम ने मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि बहन चंदा (27) की शादी 24 जून 2016 को हुई थी। बहन को ससुराल पक्ष दहेज के लिए तंग परेशान करते थे। 07 मई 2023 को 12 बजे के आसपास उसे सूचना मिली कि जल्दी अपनी बहन के ससुराल 04 आरजेडी पहुंचो। जिस पर वह वहां गया। तब उसकी बहन को ससुराल वाले डिग्गी से निकाल कर अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। परिवादी का आरोप है कि जब उसके परिवार वाले सरकारी अस्पताल छत्तरगढ़ पहुंचे तो पता चला कि उसकी बहन की मृत्यु हो चुकी है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मृतका की सासु, ससुर हजुराराम, पति मनोहरलाल, जेठ गोमदराम, विद्या पर धारा 498ए, 302, 143 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Join Whatsapp 26