महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

चूरू। जिले के रतननगर पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार को एक शादीशुदा महिला की मौत से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस थाने के सामने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मंगलवार को विवाहिता अपनी ससुराल से अचानक गायब हो गई थी। एक अज्ञात व्यक्ति महिला को एक घंटे बाद बेसुध हालत में घर के बाहर फेंक गया था। महिला को पहले चूरू अस्पताल भर्ती करवाया गया। बाद में उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पहले महिला का अपहरण किया गया, फिर उसके साथ मारपीट की गई। बाद में उसे विषाक्त खिला दिया गया। आरोपित बेहोशी की हालत में घर के बाहर फेंक कर चला गया। पुलिस ने महिला के घर के निकट के एक युवक रामनरेश को हिरासत में लिया है। मामले में महिला के ससुर ने इस संबंध में पुलिस में दर्ज करवाया है। महिला रतननगर की बहू थी। उसका पीहर झुंझुनू जिले के बिसाऊ में है।ग्रामीणों का आरोप है कि फोन पर महिला के परिजनों को धमकियां दी जा रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र इंदौरिया ने बातचीत कर लोगों को समझाया। उन्होंने 24 घंटे में कार्रवाई करने की बात कही, जिसके बाद ग्रामीण शव को उठा ले गए। वहीं, युवक के बारे में जांच की जा रही है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |