नहर मे गिरने से महिला की मौत ,दो दिन.से थी घर से गायब

नहर मे गिरने से महिला की मौत ,दो दिन.से थी घर से गायब

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में कालूवाला के पास बारहमासी नहर में गिरने से महिला की मौत हो गई। महिला दो दिन पहले घर से गायब हो गई थी। उसका ससुराल गांव कालूवाला में है। ससुराल वालों ने पुलिस और पीहर वालों को उसके गुम होने की जानकारी दी थी। दो दिन तलाश के बाद उसका शव नहर में मिला। महिला सुनीता (38) पत्नी रामकुमार भाट गांव कालूवाला में रहती थी।

उसके पिता श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर रोड पर रहने वाले मनोहरलाल पुत्र सुरताराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी सुनीता 25 जून को अचानक घर से गायब हो गई थी। वह नहीं मिली तो परिजनों के यहां उसकी तलाश शुरू की गई। रविवार को उसका शव गांव कालूवाला के पास बारहमासी नहर में मिला। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मोके पर पहुंची। शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। महिला के नहर के गिरने के कारणों की अब तक जानकारी नहीं मिल पाई है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |