फील्ड फायरिंग रेंज में गोली लगने से महिला की मौत

फील्ड फायरिंग रेंज में गोली लगने से महिला की मौत

खुलासा न्यूज नेटवर्क। श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर इलाके की ठाकरी फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान गोली लगने से महिला की मौत हो गई। महिला खेत में काम कर रही थी। हादसे की जानकारी परिजनों को मिलने पर उन्होंने महिला का शव कस्बे के मिनी सचिवालय के गेट पर रख दिया। करीब तीन घंटे तक वार्ता के बाद शाम करीब सात बजे परिजन शव लेने पर राजी हुए। शव मोर्च्यूरी में रखवा दिया गया है। इसे सुबह परिजनों को सौंपा जाएगा।

दरअसल, अनूपगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के बीच अनूपगढ़ जिले के गांव ठाकरी फील्ड फायरिग रेंज में बुधवार दोपहर को अभ्यास चल रहा था। यहां से गांव रामजीवाला कुछ दूरी पर है। गांव में महिला लाजवंती (29) पत्नी श्रवण किसी खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक फील्ड फायरिंग रेंज से आई एक गोली उसके सिर में लगी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मृतक महिला का पति श्रवण और अन्य ग्रामीण शव को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे लेकर वहां से मिनी सचिवालय पहुंचे तथा धरना लगा दिया। मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी रायसिंह बेनीवाल और एसडीएम भारती फूलफकर मौके पर पहुंचे और महिला के परिजनों से बातवीत की। करीब तीन घंटे तक बातचीत के बाद परिजन महिला का पोस्टमार्टम करवाने पर सहमत हुए। इसके बाद शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। महिला के परिवार में पति के अलावा दो बच्चे हैं।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |