घर में अकेली रहने वाली महिला की मौत, दो दिन बाद छत पर मिला शव

घर में अकेली रहने वाली महिला की मौत, दो दिन बाद छत पर मिला शव

घर में अकेली रहने वाली महिला की मौत, दो दिन बाद छत पर मिला शव

अनूपगढ़ के प्रेमनगर में एक महिला का शव उसके घर की छत पर चारपाई पर मिला। मृतका की पहचान गीता देवी (47) के रूप में हुई। वह पति खेताराम मेघवाल से अलग रहकर दिहाड़ी मजदूरी करती थी। गीता देवी सतराना स्थित अपने पिता के घर से लौटी थी। इसके बाद वह दो दिन तक घर से बाहर नहीं निकली। पड़ोसियों को शक होने पर उन्होंने छत पर जाकर देखा। महिला बेसुध अवस्था में मिली। पुलिस को सूचना दी गई। एसएचओ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव पर फफोले थे और शरीर काला पड़ गया था। एफएसएल टीम ने जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध परिस्थिति नहीं मिली।

मृतका के पिता उत्तमा राम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर लिया। पुलिस के अनुसार महिला की मौत संभवतः 16 अगस्त की सुबह हुई थी। धूप में शव के दो दिन पड़े रहने से फफोले पड़ गए थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चलेगा। महिला का बेटा महाराष्ट्र में काम करता है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |