Gold Silver

गैस रिसाव से महिला झुलसी, पीबीएम में भर्ती

खुलासा न्यूज, बीकानेर। गैस रिसाव से हुई दुर्घटना में महिला के झुलसने का मामला सामने आया है। झुलसी महिला को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। घटना नोखा थाना क्षेत्र के गांव रोड़ा की है। जहरं महिला बुधवार शाम करीब पांच बजे के आसपास अपने घर के कमरे में लाईट चालू की तो तेज आवाज के साथ भभका उठा। इस हादसे में महिला झुलस गई। झुलसी महिला को तुरंत नजदीक के अस्तपाल ले जाया गया जहां से उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।

Join Whatsapp 26