
बीकानेर: दहेज़ के लिए महिला के साथ मारपीट पर जान से मारने का आरोप, मामला दर्ज







बीकानेर: दहेज़ के लिए महिला के साथ मारपीट पर जान से मारने का आरोप, मामला दर्ज
खुलासा न्यूज़। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत को लेकर पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए है। इस सम्बंध में खारी चारनान गजनेर के रहने वाले मुरलीराम शर्मा ने अशोक पाणेचा,जमना देवी,मांगीलाल,सरोज,सुमित्रा,श्रवण,श्यामसुंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
घटना उदयरामसर आंबासर रोड पर रेलवे फाटक के पास की बतायी जा रही है। परिवादी ने बताया कि उसकी बहन का विवाह आरोपी पक्ष के घर पर हुआ। शादी के समय हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया जो कि उसकी बहन का स्त्रीधन है। परिवादी ने बताया कि इसी के चलते आरोपियों ने उसकी बहन के साथ मारपीट की।
जिसके बाद बाइक पर बांधकर डॉक्टर को दिखाने ले जाने की बात कहीं और रेलवे फाटक के पास उसकी बहन सरस्वती को चलती बाइक से धक्का गिरा दिया। जिससे उसकी बहन गिर गयी और चोटें लगी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


