
भूखण्ड की धोखाधड़ी में महिला गिरफ्तार





बीकानेर। शहर की दुर्गा विहार कॉलोनी में स्थित एक भूखण्ड की बेचवानी में हुई साढे 24 लाख रूपये की धोखाधड़ी के मामले में नामजद महिला आरोपी श्रीमति संगीता गुप्ता पत्नि राजेन्द्र गुप्ता निवासी जय नारायण व्यास कॉलोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीआई व्यास कॉलोनी महावीर प्रसाद ने बताया कि दुर्गा विहार कॉलोनी का एक भूखण्ड बैंक लोनशुदा होने के बावजूद श्रीमति संगीता गुप्ता और उसके बेटे निमिश गुप्ता ने बाबुलाल यादव को बेच दिया और उससे साढे चौबीस लाख रूपये वसूल लिये। इस मामले में आरोपी निमिश गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |